विशेष बालिकाओं के लिए ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, रचनात्मक प्रतिभा और अभिव्यक्ति को मिला मंच समावेशी और विकसित भारत की कल्पना को ...

विशेष बालिकाओं के लिए ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, रचनात्मक प्रतिभा और अभिव्यक्ति को मिला मंच
समावेशी और विकसित भारत की कल्पना को चित्रों में उकेरा, भाषण के माध्यम से साझा की अपनी आकांक्षाएं
रायपुर, 25 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष बालिकाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें अपने विचारों एवं भावनाओं को अभिव्यक्त करने का अवसर देने के उद्देश्य से सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विद्यालय स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बौद्धिक मंदतावाली बालिकाओं की संस्था में आयोजित प्रतियोगिता में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने सपनों के भारत की कल्पना को रंगों और शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
रंगों में उकेरी अपने सपनों के भारत की तस्वीर
ड्राइंग प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता का परिचय देते हुए बेहतर भारत की अपनी सोच को चित्रों में उतारा। रंगों और आकृतियों के माध्यम से उन्होंने अपने सपनों, उम्मीदों और भविष्य की कल्पना को अभिव्यक्त किया।
भाषण में साझा की समावेशी और विकसित भारत की आकांक्षा
भाषण प्रतियोगिता में बालिकाओं ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपने विचार रखे। प्रतिभागियों ने बेहतर, समावेशी और विकसित भारत के निर्माण से जुड़ी अपनी आकांक्षाओं को साझा किया। प्रतियोगिता ने उन्हें अपनी बात आत्मविश्वास के साथ रखने और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने का अवसर दिया।
प्रतिभा को मंच, आत्मविश्वास को मिला प्रोत्साहन
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं की रचनात्मक क्षमताओं को सामने लाने के साथ उन्हें अपनी भावनाओं और विचारों की अभिव्यक्ति के लिए सहज मंच उपलब्ध कराना था। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस गतिविधि के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
No comments