Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
{Featured}{slider-7}

रायपुर : कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति, जगरनाथ के सपनों को मिला पक्का आशियाना

  प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का हुआ सपना साकार रायपुर, 04 जून 2026 अपना घर हर परिवार का सबसे बड़ा सपन...

 


कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति, जगरनाथ के सपनों को मिला पक्का आशियाना

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का हुआ सपना साकार

रायपुर, 04 जून 2026

अपना घर हर परिवार का सबसे बड़ा सपना होता है। जब यह सपना साकार होता है तो केवल रहने की व्यवस्था नहीं बदलती, बल्कि जीवन में सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास का नया संचार होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने ऐसे ही अनेक जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशियों की नई इबारत लिखी है। सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत सत्यनगर निवासी श्री जगरनाथ की कहानी भी इसी बदलाव की प्रेरक मिसाल है।

56 वर्षीय श्री जगरनाथ मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। लंबे समय तक उनका परिवार एक कच्चे मकान में रहता था। बरसात के मौसम में टपकती छत और घर में भरता पानी उनके लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता था। हर वर्ष बारिश के साथ चिंता और असुरक्षा भी बढ़ जाती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं का पक्का घर बनाना उनके लिए संभव नहीं था।

वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उन्हें आवास की स्वीकृति मिली। शासन की इस महत्वपूर्ण योजना से मिली सहायता ने उनके वर्षों पुराने सपने को साकार कर दिया। आज श्री जगरनाथ अपने परिवार के साथ एक मजबूत, सुरक्षित और सुविधायुक्त पक्के मकान में रह रहे हैं।

श्री जगरनाथ बताते हैं कि पक्का घर मिलने के बाद उनके परिवार का जीवन पूरी तरह बदल गया है। अब बरसात के दिनों में किसी प्रकार की चिंता नहीं रहती। बच्चों और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित वातावरण मिला है तथा समाज में उनका सम्मान भी बढ़ा है। उनके अनुसार यह मकान केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि उनके परिवार के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है।
 
श्री जगरनाथ प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि सरकार की इस पहल ने उनके परिवार को नई उम्मीद, नई सुरक्षा और खुशहाल जीवन का उपहार दिया है। उनका पक्का घर आज उनके सपनों के साकार होने और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक बन चुका है।

No comments