Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
{Featured}{slider-7}

रायपुर : रामलला दर्शन योजना : बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या रवाना

  रायपुर, 13 मई 2026 जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हुआ स्टेशन           विशेष ट्रेन को विधायक (बेलतरा) श्री सुशांत शुक्ला ने हरी झंडी दि...

 रामलला दर्शन योजना

रायपुर, 13 मई 2026

जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हुआ स्टेशन

          विशेष ट्रेन को विधायक (बेलतरा) श्री सुशांत शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप सहित जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और आईआरसीटीसी के अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। पूरा स्टेशन जय श्रीराम और रामलला हम आएंगे के नारों से सराबोर रहा।

बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या रवाना

डबल सौभाग्य अयोध्या के साथ काशी विश्वनाथ के भी दर्शन

         इस यात्रा की विशेष बात यह है कि श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के साथ-साथ वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन का भी अवसर मिलेगा। यात्रियों ने इसे अपना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य बताते हुए कहा कि एक ही यात्रा में दो प्रमुख ज्योतिर्लिंग और धामों के दर्शन मिलना सुखद है।

श्रद्धालुओं ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

         यात्रा पर रवाना हो रहे बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के यात्रियों की आंखें भावुक थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण अयोध्या जाने का सपना केवल एक कल्पना थी, जिसे राज्य सरकार ने पूरी गरिमा और निःशुल्क व्यवस्था के साथ साकार कर दिया है।

योजना की मुख्य विशेषताएं और पात्रता

        छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2024 में शुरू की गई यह योजना सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बन गई है। रामलला दर्शन योजना के तहत यात्रा, भोजन, आवास, चिकित्सा और सुरक्षा का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करती है। आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो और उसकी आयु 18 से 75 वर्ष के बीच हो। जिला कलेक्टर कार्यालय, जनपद पंचायत या नगर निगम से आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और मेडिकल फिटनेस अनिवार्य रखा गया है।

No comments