Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
{Featured}{slider-7}

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की दी शुभकामनाएं

  रायपुर, 23 अप्रैल 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पंचायत राज प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई और शुभका...

 

रायपुर, 23 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पंचायत राज प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री  श्री साय ने कहा कि पंचायत बुनियादी स्तर पर हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली की नींव है। छत्तीसगढ़ में पंचायती राज संस्थाओं ने जमीनी स्तर पर अपनी नेतृत्व क्षमता और विकास कार्यों में भागीदारी को साबित किया है।  उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं जितनी सशक्त होंगी, लोकतंत्र भी उतना ही मजबूत होगा।

No comments